Delhi: देश का वस्तु निर्यात अगस्त में 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डॉलर हो गया, जबकि व्यापार घाटा घटकर 26.86 अरब डॉलर रह गया। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।Delhi:
Read Also: West Bengal उपचुनाव: शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA की मां को BJP का टिकट, नंदीग्राम में मुकाबला दिलचस्प
देश का आयात अगस्त में करीब 14.1 प्रतिशत बढ़कर 70.76 अरब डॉलर रहा।चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह (अप्रैल-अगस्त) के दौरान निर्यात 17.85 प्रतिशत बढ़कर 215.91 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि आयात 18.21 प्रतिशत बढ़कर 363 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।Delhi:
Read Also: Delhi: दिल्ली में हुआ ऐतिहासिक समझौता, लंबे समय से अटकी किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना पर सहमति
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पाद, रसायन और कपड़ा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के मिले-जुले प्रदर्शन से निर्यात में सकारात्मक रुख कायम है।
अग्रवाल ने कहा कि भारत के निर्यात की मांग अमेरिका, यूरोपीय संघ, ब्रिक्स देशों और अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं से प्रमुख रूप से बनी रही।इस बीच, भारत का सोने का आयात अगस्त में सालाना आधार पर 57.7 प्रतिशत घटकर 2.3 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जो अगस्त, 2025 में 5.4 अरब डॉलर था।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
