West Bengal उपचुनाव: शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA की मां को BJP का टिकट, नंदीग्राम में मुकाबला दिलचस्प

West Bengal

West Bengal उपचुनाव: नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर जहां 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी, तो वहीं 9 अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

न्‍यूज डेस्‍क: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने नंदीग्राम से हसीरानी रथ और रेजीनगर से शाखारव सरकार को उम्मीदवार बनाया है। नंदीग्राम से बीजेपी का टिकट मिलने के बाद हसीरानी रथ चर्चा में हैं। वह शुभेंदु अधिकारी के पूर्व निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हैं। चंद्रनाथ रथ की मई में हत्या कर दी गई थी। चुनाव के बाद हुई इस हत्या ने उस समय बंगाल की राजनीति में काफी विवाद खड़ा किया था।West Bengal 

Read Also: बंगाल में फिर गरमाई सियासत, TMC बागी नेता जगदीश बसुनिया बोले- NCPI के 17 सांसद BJP में होंगे शामिल

नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के विधानसभा की सदस्यता छोड़ने के बाद खाली हुई है। वहीं रेजीनगर सीट आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को दोनों सीटों के लिए उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा की। नंदीग्राम में हसीरानी रथ का मुकाबला टीएमसी की संचिता प्रधान (डे) से होगा। वहीं कांग्रेस ने इस सीट से मिलन प्रधान को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा भाकपा ने शांति गोपाल गिरि को मैदान में उतारा है।West Bengal 

Read Also: भोपाल में AIMPLB के सदस्यों ने UCC का किया विरोध

रेजीनगर सीट पर भी मुकाबला कई दलों के बीच है। बीजेपी ने यहां शाखारव सरकार को टिकट दिया है। टीएमसी ने रबीउल आलम चौधरी और कांग्रेस ने मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफ़ी को उम्मीदवार बनाया है। माकपा ने एडवोकेट सईद असद अली को मैदान में उतारा है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा और 9 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर है, जबकि उम्मीदवार 19 सितंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।West Bengal 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *