Crime News: हरियाणा के कुंडली इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक दंपति और एक अन्य महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान ब्रह्मप्रकाश के रूप में हुई है जिसने कथित तौर पर रविवार रात को तीनों पीड़ितों पर लोहे की रॉड से हमला किया था।Crime News:
Read Also- Fuel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से मचा हाहाकार, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मृतकों में विजय (50) नामक एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और एक अन्य महिला शामिल हैं। ये तीनों आरोपी के साथ एक ही आवासीय सोसायटी में रहते थे।पुलिस के मुताबिक, ब्रह्मप्रकाश शराब का आदी है।
Read Also- Jammu & Kashmir : NIA ने श्रीनगर और शोपियां में दारुल उलूम सहित कई जगह छापे मारे
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है ताकि अपराध के मकसद का पता लगाया जा सके।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी द्वारा अपराध करने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
