Jammu & Kashmir : NIA ने श्रीनगर और शोपियां में दारुल उलूम सहित कई जगह छापे मारे

Jammu & Kashmir :

Jammu & Kashmir: NIA ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और शोपियां जिलों में दारुल उलूम सिराजुल उलूम समेत तीन स्थानों पर सोमवार को छापे मारे। दारुल उलूम सिराजुल उलूम को पिछले महीने अवैध इकाई घोषित किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि NIA के अधिकारियों ने शोपियां के इमाम साहिब इलाके में स्थित इस विद्यालय में तड़के छापा मारा।Jammu & Kashmir

Read Also-Economy: दो हफ्ते के भीतर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश 2.61-2.71 रुपये की बढ़ोतरी हुई

यह शिक्षण संस्थान सैकड़ों छात्रों को धार्मिक और औपचारिक, दोनों तरह की शिक्षा देता है। अधिकारियों ने बताया कि NIA के एक अन्य दल ने प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के पूर्व प्रमुख शहजादा औरंगजेब के जिले के मोलू चित्रगाम में स्थित घर पर भी छापेमारी की। केंद्रीय एजेंसी ने श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में लड़कियों के मदरसे, जमीयत उल बनात में भी छापा मारा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *