Crime News: गुजरात के सूरत शहर में घर के कामकाज और मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद के बाद 22 वर्षीय एक युवती ने कथित तौर पर प्रेशर कुकर के ढक्कन और रसोई के चाकू से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी…
पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। सूरत शहर के एल डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त पार्थ चोवतिया ने बताया कि यह घटना 31 अक्टूबर की रात अमरोली पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कोसाड आवास एच-पांच आवासीय परिसर में हुई।
Read Also: Mumbai : दीया मिर्जा का वीडियो दोबारा अपलोड करे BMC, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार; राजनीतिक बयानों पर जताई नाराजगी
अधिकारी ने बताया कि आरोपी काजल का घर के कामकाज को लेकर अपने पिता रमेश सिंह राजपूत के साथ कथित तौर पर विवाद हुआ था।लेकिन स्थिति तब और बिगड़ गई, जब पिता ने उसके मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई।इसके बाद काजल ने प्रेशर कुकर का ढक्कन अपने पिता के सिर पर दे मारा।
Read Also: Lucknow में फर्स्ट AC से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद
चोवतिया ने बताया कि बेटी ने रसोई के चाकू से अपने पिता के पेट पर भी वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।अधिकारी ने बताया कि रमेश सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।Crime News
उन्होंने बताया कि काजल को एक नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक दिहाड़ी मजदूर था और अपनी पत्नी मंजूबेन और काजल के साथ कोसाड घर में रहता था। Crime News
