Crime News: दिल्ली के मंगोलपुरी में 10वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Crime News: बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में सोमवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिर में चाकू मारे जाने के कारण छात्र को गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने बताया कि बाद में जब पुलिस को लड़का मिला तो चाकू उसके सिर में ही फंसा हुआ था।

Read Also: PM मोदी का छात्रों को संदेश! प्रौद्योगिकी का गुलाम न बनें, क्षमता बढ़ाने में करें इस्तेमाल

पुलिस ने बताया कि छात्र पर उस समय हमला किया गया जब वह सुबह स्कूल जा रहा था। पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन के माध्यम से घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद एक टीम मौके पर पहुंची।एक अधिकारी ने बताया कि घायल छात्र को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पीड़ित 10वीं कक्षा का छात्र था और वह परीक्षा देने जा रहा था। चाकूबाजी की यह घटना किन कारणों से हुई इसका पता लगाया जा रहा है।”

Read Also: उग्रवादियों ने कई मकानों में आग लगाई, उखरुल में तनाव पैदा

पुलिस ने कहा कि अपराध स्थल की जांच के लिए अपराध प्रकोष्ठ की टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है।उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान करने और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीम गठित की गई हैं।साथ ही, पुलिस स्थानीय निवासियों और पीड़ित के परिचितों से भी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हमला किसी व्यक्तिगत दुश्मनी या किसी अन्य विवाद का नतीजा तो नहीं था।अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *