Crime News: तेलंगाना के खम्मम में 60 साल के पिता ने अपने ही 30 साल के बेटे की कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वो शराबी था। पड़ोसियों के अनुसार, कोम्परे गणेश की शराब की लत की वजह से परिवार में अक्सर झगड़े होते थे। पिता वेंकटेश्वरलु ने कथित तौर पर मंगलवार की रात सोते समय बेटे पर किसी धारदार चीज से हमला किया, जिससे उसके सिर पर घातक चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
