Crime News: दिल्ली में इंसानियत फिर हुई शर्मसार, लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या… आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime News:

Live in Partner Murder: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक व्यक्ति को अपनी चचेरी बहन की हत्या कर उसके शव जलाने के मामले में गिरफ्तार किया है।पीड़िता शिल्पा पांडे (22) आरोपित के साथ रिलेशनशिप में थी और उसके साथ गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी।उनका शव दिल्ली के गाजीपुर में मिला है।डीसीपी अभिषेक धानिया ने पीटीआई वीडियो को बताया कि एक शव जली हुई हालत में मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी।

Read also-MUDA Scam: मुश्किल में सिद्दारमैया परिवार, CM की पत्नी को ED ने भेजा समन

क्या है पूरा मामला-  उन्होंने कहा कि गाजीपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया।जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया और इलाके में सीसीटीवी फुटेज से एक वाहन का पता लगाया गया, जिसमें एक शख्स संदिग्ध लगा।जांच में पता चला कि हिरासत में लिया गया शख्स लिविंग रिलेशनशिप में था।पुलिस ने कहा कि पीड़िता उस पर शादी करने के लिए दबाव डाल रही थी लेकिन आरोपित का परिवार इसके खिलाफ था।

Read also-ICC के साल के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय पुरुष क्रिकेटर चुने गए अजमतुल्लाह उमरजई

गला घोंटकर की हत्या –  इस वजह से मुख्य आरोपित अमित ने 25 जनवरी को उसका गला घोंट दिया।इस मामले में अमित के एक साथी अनुज (22) को गिरफ्तार किया गया है। अमित कैब ड्राइवर है और अनुज वेल्डर है।आरोपित शव को शहर के बाहर ठिकाने लगाना चाहते थे लेकिन गणतंत्र दिवस के कारण वाहनों की जांच चल रही थी इसलिए वे इसे आगे नहीं ले जा सके और इसलिए उन्होंने इसे जला दिया।

अभिषेक धानिया, डीसीपी, पूर्वी दिल्ली: हमें एक पीसीआर कॉल मिलती है जिसमें एक डेड बॉडी होती है जो पूरी तरह जल जाती है। जब मौके पर पुलिस पहुंचती है तो शिनाख्त करना मुश्किल होता है तो क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाते हैं। इसके बाद मर्डर के सेक्शन के तहत पीएस गाजीपुर में केस दर्ज करते हैं। कई टीम काम करती है और फाइनली हम एक गाड़ी के मूवमेंट को जीरो डाउन करते हैं।

शिल्पा पांडेय की हुई हत्या-  ऑनर से पता चलता है कि उसने गाड़ी अमित नाम के शख्स को बेची थी। जब हम उसको सख्ती से इंटैरोगेट करते हैं तो वो टूट जाता है। उसकी ही कजन है शिल्पा पांडेय जो 22 साल की है। उसके साथ ही वो पिछले अक्टूबर नवंबर से रिलेशनशिप में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। क्योंकि शिल्पा जो है उसके प्रेशर डाल रही थी शादी के लिए और वो और उसकी फैमिली इसके खिलाफ थे तो 25 तारीख को तकरीबन आठ-साढ़े आठ बजे स्ट्रैंगुलेटेड कर देता है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *