Crime News: केरल फिर हुआ शर्मसार, नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग के नाम पर छात्रों से दरिंदगी …5 स्टू़डेंट गिरफ्तार

RAGGING KERALA NEWS:

RAGGING KERALA NEWS: केरल के कोट्टायम में स्थित सरकारी नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में तृतीय वर्ष के पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ये जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि संस्थान में करीब तीन महीने से जारी रैगिंग से तंग आकर प्रथम वर्ष के तीन छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Read also-Sports: राष्ट्रीय खेलों के 39वें सत्र की मेजबानी करेगा मेघालय, 2027 में होगा भव्य आयोजन

छात्रों ने किया ये दावा- शिकायत के अनुसार, रैगिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी। शिकायत में छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें नग्न अवस्था में खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया और भारोत्तोलन के लिए बने डंबल का इस्तेमाल कर उनके साथ क्रूर व्यवहार किया गया।अन्य आरोपों में दिशा सूचक यंत्र (कंपास) और इसी तरह की वस्तुओं का इस्तेमाल कर उन्हें घायल करना और घावों पर लोशन लगाना शामिल है।

Read also-Crime News: एक्शन में हैदराबाद पुलिस, मुर्गों की लड़ाई में दनादन लग रहे थे पैसे…64 आरोपी गिरफ्तार

पैसे ऐंठने का लगाया आरोप-  शिकायत में ये भी कहा गया है कि वरिष्ठ छात्र नियमित रूप से रविवार को जूनियर छात्रों से शराब खरीदने के लिए पैसे ऐंठते थे और अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे।शिकायत के मुताबिक उत्पीड़न को और अधिक सहन न कर पाने के कारण, तीन छात्रों ने आखिरकार कोट्टायम गांधीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *