Crime News: महाराष्ट्र में बांग्ला भाषा बोलने के कारण प्रवासी मजदूर की हत्या, CM ममता ने कार्रवाई की मांग की

Crime News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि उनके राज्य के 24 वर्षीय एक प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र में बांग्ला भाषा बोलने के कारण हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे “घृणा अपराध” करार दिया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Read Also: CM रेखा गुप्ता ने 85 करोड़ रुपये की SC – ST  कॉलोनी परियोजनाओं की शुरुआत की

CM ममता ने कार्रवाई की मांग की

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं पुरुलिया में बंदवान के रहने वाले 24 साल के प्रवासी मजदूर सुखेन महतो की महाराष्ट्र के पुणे में बर्बर हत्या से स्तब्ध, क्रोधित और बेहद दुखी हूं। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।’’ Crime News:

Read Also: ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से जनजीवन अस्त-व्यस्त, परिवहन सेवाएं बाधित

दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ

उन्होंने कहा, ‘‘ये घृणा अपराध से कम नहीं है। एक युवक को उसकी भाषा, उसकी पहचान, उसकी जड़ों के कारण निशाना बनाया गया, प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।’’मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ये उस माहौल का सीधा परिणाम है जिसमें बाहरी लोगों के प्रति नफरत को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जाता है।’उन्होंने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करके दंड दिए जाने की मांग की।उन्होंने कहा, ‘‘सुखेन के परिवार से मैं कहना चाहती हूं कि इस असहनीय दुख की घड़ी में पश्चिम बंगाल आपके साथ है। न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।’’ Crime News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *