Crime News:मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की बुधवार को उनके घर में कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अधिकारी ने ये जानकारी दी।Crime News:
Read Also-Sports : भारत ने एथलेटिक्स में जीता पहला गोल्ड, 4 बेटियों ने रचा इतिहास
उन्होंने बताया कि रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरज नगर में घटना की सूचना सुबह करीब पांच बजे पुलिस को मिली।रातीबड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ घर में रहते थे और घटना के समय उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थीं।Crime News:
Read Also-Long Distance Relationship में पार्टनर चीट तो नहीं कर रहा? इन 5 बातों से पहचानें
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घर में काम करने वाले एक घरेलू सहायक पर संदेह जताया गया है, जो घटना के बाद से लापता है।उन्होंने बताया कि अग्रवाल के घर में दो दिन पहले ही नया नौकर रखा गया था और वह घटना के बाद से लापता है।Crime News:
पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध की तलाश की जा रही है। हत्या के कारण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने के लिए भी जांच जारी है।घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
