Crime News: अंधविश्वास के शक में युवक की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Crime News

Crime News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में गुरुवार तड़के जादू-टोने के शक में एक शख्स ने दो लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी।जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर, जियावां पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में स्थित लोहरा गांव के बेरीहवा टोला में कथित तौर पर अपराध करने के आरोप में 21 साल के छत्रपति सिंह को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी ने पीड़ित केवल सिंह (65 वर्ष) और फूलमती सिंह (50 वर्ष) को अपने घर बुलाया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौते के घाट उतार दिया। Crime News

Read Also: Crime News: महाराष्ट्र में बांग्ला भाषा बोलने के कारण प्रवासी मजदूर की हत्या, CM ममता ने कार्रवाई की मांग की

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने पीटीआई वीडियो को बताया कि जब दो ग्रामीणों, सुमित्रा सिंह (38) और राम भजन सिंह (35) ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।एसपी के अनुसार, ये घटना सुबह 4 बजे से 5 बजे के बीच हुई और सुनियोजित प्रतीत होती है। हत्याएं आरोपी के घर के बाहर आंगन में बने चबूतरे के पास की गईं।

Read Also: CM रेखा गुप्ता ने 85 करोड़ रुपये की SC – ST  कॉलोनी परियोजनाओं की शुरुआत की

उन्होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल के पास धार्मिक अनुष्ठानों से संबंधित सामग्री मिली है, जिससे संदेह होता है कि अपराध अंधविश्वास और जादू-टोने से प्रेरित हो सकता है।ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी की पत्नी का कुछ महीने पहले गर्भपात हो गया था और उन्हें संदेह है कि पीड़ित इसके लिए जिम्मेदार हैं।पुलिस ने कहा, “हालांकि, आरोपी से पूछताछ के बाद ही सच पता चल पाएगा।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *