Crime News: कानपुर के कैंट इलाके में युवती को परिजनों ने उतारा मौत के घाट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Crime News: कानपुर के कैंट इलाके में छोटी बहन के वैवाहिक विवाद में बीच-बचाव करने पर एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे सत्ती चौराहे पर हुई।Crime News:

Read Also: नेपाल बाढ़ त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 903, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सेना

पुलिस को ‘डायल-112’ पर गोली चलने की सूचना मिली थी। मृतका की पहचान चांदनी (28) के रूप में हुई है। उसके पेट में गोली लगी थी। केपीएम अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार शाम को चांदनी की छोटी बहन सरोजिनी और उसके पति संतोष के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद के चलते दोनों करीब दो साल से अलग रह रहे हैं और 2024 से अदालत में मामला लंबित है।Crime News:

Read Also: Haryana: भिवानी के SSB जवान सोनू कुमार की 33 साल की उम्र में मौत, राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई

पुलिस ने बताया कि संतोष ससुराल आया और बहस के दौरान सरोजिनी ने उसे थप्पड़ मार दिया।पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि करीब दो घंटे बाद संतोष का भाई विनोद, चचेरा भाई अंशु और दो-तीन अन्य लोग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सरोजिनी के मायके पहुंचे।

आरोप है कि उन्होंने थप्पड़ को लेकर परिवार से गाली-गलौज शुरू कर दी। जब चांदनी ने बीच-बचाव किया तो विनोद ने देसी तमंचे से उसके पेट में करीब से गोली मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चांदनी मौके पर ही गिर पड़ी। पुलिस की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी हवा में गोली चलाते हुए फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। परिजनों की शिकायत पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे लंबे समय से चला आ रहा वैवाहिक विवाद सामने आया है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *