Gujarat: मच्छु नदी में नहाने गए 3 बच्चों में से 1 की मौत, दो लापता

Crime: Out of 3 children who went to bathe in Machhu river, 1 died, two missing, crime, #gujarati, #gujarat, river, #machhuriver, #gujarat, #river, #death, #accident, #Crime, #BreakingNews-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Crime: गुजरात (Gujarat) के मोरबी (Morbi) में बुधवार 15 मई को नदी में लापता हुए तीन दोस्तों में से एक गुरुवार 16 मई को मृत पाया गया। अधिकारी ने बताया कि बचाव दल ने शव बरामद कर लिया है जबकि दो अभी भी लापता हैं। Crime

Read Also: Jammu Kashmir: सेना ने पुंछ के सीमावर्ती गांव को सोलर लाइट से किया रोशन

गुजरात (Gujarat) के मोरबी शहर (Morbi City) के बाहरी इलाके में मच्छू नदी में नहाने गए दो नाबालिगों सहित तीन दोस्त बुधवार को लापता हो गए, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू हो गई। सब-डिवीजनल मेजिस्ट्रेट सुशील परमार ने कहा कि गोताखोरों की मदद से फायर ब्रिगेड टीम ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन अभियान शुरू किया।

Read Also: Mumbai: महाराष्ट्र होर्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या 16 हुई, कार से निकाले गए 2 शव

अधिकारी ने कहा कि शाम के समय हमारा बचाव अभियान चल रहा था। ये पूरी रात जारी रहा और सुबह करीब चार बजे हमें एक शव मिला। हमने इसे परिवार के सदस्यों को लौटा दिया है। मृतक की पहचान 17 साल के गौरव भनकोदिया के रूप में हुई है। मोरबी शहर के निवासी चिराग परमार (20) और धर्मेश भानकोडिया (16) सुबह गौरव के साथ जूना सादुल्का गांव में नदी पर गए थे। चश्मदीदों ने बचावकर्मियों को बताया कि सुबह 11 बजे के आसपास जब चिराग परमार नदी में डूबने लगा तो दोनों नाबालिग उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *