Dark Showering Trend: क्या अंधेरे में नहाना दिलाएगा सुकून भरी नींद और तनाव से राहत?

Dark Showering , Sleep improvement, Stress relief, Insomnia remedies, Benefits of dark showering for sleep, How dark showering improves sleep, Increase melatonin for better sleep, Mental health benefits of dark showering

Dark Showering : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, स्क्रीन टाइम और तनाव ने नींद की समस्या को आम बना दिया है। कई लोग देर रात तक करवटें बदलते रहते हैं, तो कुछ बार-बार नींद टूटने की शिकायत करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है,‘Dark Showering’। दावा किया जा रहा है कि यह तरीका तनाव कम करने और बेहतर नींद लाने में बेहद कारगर है। लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई अंधेरे में नहाना आपकी नींद सुधार सकता है? आइए जानते हैं इस आर्टिकल में.Dark Showering  Dark Showering  Dark Showering  Dark Showering 

क्या है ‘डार्क शॉवरिंग’?- जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, डार्क शॉवरिंग का मतलब है बहुत कम रोशनी या पूरी तरह अंधेरे में नहाना। कुछ लोग बाथरूम की लाइट बंद कर केवल हल्की मोमबत्ती या डिम लाइट का इस्तेमाल करते हैं, जबकि कुछ पूरी तरह अंधेरे में शॉवर लेते हैं। माना जाता है कि कम रोशनी में नहाने से हमारी इंद्रियां शांत होती हैं और दिमाग को यह संकेत मिलता है कि अब आराम का समय है। इससे शरीर धीरे-धीरे रिलैक्स मोड में चला जाता है।

Read also- माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने आंध्र प्रदेश की एआई-आधारित विकास की सराहना की

आपको बता दें कि खराब लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग नींद की समस्या से जूझ रहे हैं. वहीं कई लोगों को कभी- कभी नींद न आना, बार-बार जागने या दिनभर थकान जैसी परेशानियां रहती हैं। इसी कड़ी में ‘डार्क शॉवरिंग’ सबसे आसान और असरदार उपाय के रूप में उभर रहा है। यह तरीका बिना किसी खर्च के दिमाग को शांत करता है और शरीर को गहरी नींद के मोड में ले जाता है। यही वजह है कि आज हर कोई इस जीरो-कॉस्ट थेरेपी को आजमाना चाहता है।Dark Showering  Dark Showering Dark Showering 

नींद की गुणवत्ता में सुधार- नींद न आने की समस्या से परेशान लोगों के लिए डार्क शॉवर काफी फायदेमंद साबित होता है। आपको बता दें कि डॉर्क शॉवर लेने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता जाता हैं और नहाने के बाद तापमान फिर से सामान्य हो जाता हैं. फिर से तापमान सामान्य होने के कारण जल्दी नींद आने में मदद मिलती है. आपको बता दें कि अंधेरे में रहने से ‘मेलाटोनिन’ बढ़ता है, जिससे दिमाग शांत होता है और आप जल्दी सो पाते हैं। बिना दवा नींद पाने का यह एक स्मार्ट और वैज्ञानिक तरीका है।

Read also- Red Chili Benefits for Heart: क्या सच में लाल मिर्च दिल के लिए फायदेमंद है? जानें सच्चाई

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद- डॉर्क शॉवर किसी मेडिटेशन से कम नहीं है.यह तनाव बढ़ाने वाले ‘कोर्टिसोल’ हार्मोन को कम करता है, जिससे मन शांत रहता है। जब हम देख नहीं पाते, तब हमारा ध्यान पानी की गरमाहट, क्लींजर की खुशबू और शॉवर से आने वाले आवाज पर रहता है.जो मन को शांत करता हैं और स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है और सुकून भरा अहसास दिलाता है.

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *