हार्ट अटैक और हार्ट फेल में ये है बड़ा अंतर, जानें किसमें मिलता इंसान को बचाने का कम समय ?

Heart Attack Cases:

Heart Attack Cases:खराब लाइफस्टाइल और सही खाना न खाना हमारे शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर में अनेक प्रकार की समस्याएं होने लगती है। इस कारण ही हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेल और BP जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खराब लाइफस्टाइल शरीर के लिए जानलेवा साबित हो सकती है इसलिए सभी डॉक्टर्स हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के सलाह देते है। आज हम बात करते हार्ट फेल और हार्ट अटैक में क्या अंतर है।

Read also-महाराष्ट्र में लोग बदलाव चाहते हैं, एमवीए को प्रचंड बहुमत मिल रहा है- सचिन पायलट

जानें अंतर –  बता दें कि हार्ट फेल और हार्ट अटैक दोनों दिल से जुड़ी समस्या होती है । जब हार्ट अटैक आता है तो दिल की मांसपेशियों को ऑक्सीजन और ब्लड की सप्लाई बंद हो जाती है, जिससे हार्ट की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है। और जब हार्ट अटैक आता है तो दिल की मांसपेशियों की क्षमता कम हो जाती है और दिल ठीक तरीके से पंप नहीं कर पाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार 45 साल के बाद पुरुषों को और 55 साल के बाद महिलाओं को दिल का दौरा पड़ने का खतरा  अधिक हो जाता है। ऐसे में ज्यादा तनाव और गुस्सा न करे कई बार  गुस्सा भी दिल का दुश्मन बनता है। ऐसे में हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

Read also-PM मोदी को नाइजीरिया के दूसरे सबसे बड़े नेशनल अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

हार्ट अटैक के मामले में हुई बढ़ोतरी-  हार्ट अटैक के मामले बहुत तेजी से बढ़ते जा रहे है। हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को माना जाता हैशरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से नसें ब्लॉक होने लगती है जिससे ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन की सप्लाई में रुकावट पैदा हो सकती है। कई बार ये खराब कोलेस्ट्रॉल धमनियों को जाम कर देता है।

आपको बता दें हार्ट फेल होने के लक्षण काफी धीरे-धीरे नजर आते हैं, जबकि हार्ट अटैक में लक्षण अचानक से नजर आने लगते है। ऐसे मेंहार्ट फेल होने की कंडीशन में इलाज के लिए ज्यादा समय मिलता है ।

बरतें सावधानी
1.नींद की कमी आपको बता दें कि नींद की कमी, तनाव और धूम्रपान जैसे अन्य कारक भी हार्ट अटैक का मुख्य कारण बनते है।

2. नियमित व्यायाम: प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे की एक्सरसाइज करें। यह हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने में मदद करेगा।
3. संतुलित आहार ले- प्रतिदिन भोजन में फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें ।
4.स्वास्थ्य जांच: नियमित रूप से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराते  रहें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *