देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों ने आंदोलन किया तेज, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

Dehradun: देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन अब उग्र रूप लेता जा रहा है। नर्सरी एकता मंच पिछले 158 दिन और लगातार 23 दिनों से जारी आमरण अनशन के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने आज परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया।Dehradun: 

Read Also: सोमनाथ अमृत महोत्सव: सोमनाथ मंदिर में ‘महा पूजा’ कर PM मोदी ने एयर शो भी देखा

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे युवाओं की सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। वहीं कांग्रेस महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी आंदोलन स्थल पर पहुंचीं और अभ्यर्थियों को अपना समर्थन दिया और वे भी नर्सिंग अभ्यर्थियों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। देहरादून के परेड ग्राउंड में नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। सरकार की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय सामने नहीं आने पर आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।Dehradun: 

Read Also: CM विजय ने पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की मुलाकात, कड़ी सुरक्षा के बीच मिले दोनों नेता

सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कई अभ्यर्थी आज परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।Dehradun: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *