दिल्ली के उत्तम नगर में इमारत का हिस्सा ढहा, बचाव अभियान जारी

Delhi: Part of a building collapses in Uttam Nagar, Delhi; rescue operation underway

Delhi: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में शुक्रवार यानी की आज 10 अक्टूबर को एक इमारत का हिस्सा ढह गया, जिसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Read Also: इजरायली कैबिनेट ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई के लिए समझौते को दी मंजूरी

अधिकारी ने बताया कि मौके पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में अपराह्न 3.10 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और मलबा हटाने तथा फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले डीएफएस ने बताया था कि एक इमारत ढह गई है और बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि इमारत का एक हिस्सा ढहा है।

Read Also: NCR राज्यों ने न्यायालय से हरित पटाखे जलाने की अनुमति देने का किया आग्रह, फैसला सुरक्षित

इस बीच, बचाव अभियान में सहायता के लिए कई पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि जब इमारत का एक हिस्सा ढह गया, तब वहां कुछ निर्माण कार्य चल रहा था, जिससे एक महिला और कुछ अन्य श्रमिक मलबे में दब गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *