Delhi Building Collapse : सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

Delhi Building Collapse

Delhi Building Collapse: दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को एक इमारत ढह गई। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अधिकारी के मुताबिक, मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर बचाव और राहत अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही आठ दमकल गाड़ियों के साथ विभिन्न विभागों की कई बचाव टीमें मौके पर भेजी गईं।

दिल्ली पुलिस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। इसके बाद आपातकालीन कर्मियों ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश और बचाव अभियान शुरू किया। Delhi Building Collapse 

Read Also: Ram Temple: अयोध्या की अदालत ने मामले में गिरफ्तार आठों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की। उन्होंने अपने हाथों और उपलब्ध उपकरणों की मदद से मलबा हटाकर उसमें फंसे लोगों को तलाशने की कोशिश की। डीएफएस के अनुसार, दमकलकर्मियों ने मलबे से कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा। हालांकि, अभी तक फंसे हुए, बचाए गए या घायल लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ढही हुई इमारत के इस्तेमाल को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने इसे आवासीय इमारत बताया, जबकि कुछ अन्य ने दावा किया कि इसका इस्तेमाल छात्रों के हॉस्टल के रूप में किया जा रहा था। Delhi Building Collapse 

सूत्रों के मुताबिक, इमारत चार मंजिला थी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि मलबे के नीचे 15 से अधिक लोग फंसे हो सकते हैं। हालांकि, इस संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। Delhi Building Collapse 

Read Also: WAR: अमेरिकी सेना ने ईरानी तेल टैंकर एमटी काइलो पर किए हमले

घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में मलबे के नीचे एक व्यक्ति का पैर फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। दमकलकर्मी उसे सुरक्षित निकालने के लिए लगातार मलबा हटा रहे हैं।

फिलहाल, दिल्ली पुलिस की ओर से घटना या इमारत गिरने के संभावित कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दमकल विभाग और अन्य बचाव टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि मलबे के नीचे कोई और व्यक्ति तो नहीं फंसा है। पुलिस लगातार स्थानीय लोगों और तमाशबीनों से घटनास्थल से दूर रहने और बचाव अभियान में बाधा न डालने की अपील कर रही है। Delhi Building Collapse 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *