Delhi: कांग्रेस ने अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पीएम की इज़रायल यात्रा पर उठाये सवाल —-

Delhi

Delhi: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा को लेकर तीखे सवाल खड़े किए हैं।पवन खेडा ने कांग्रेस दफ्तर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री मोदी की 2017 की पहली इज़राइल यात्रा से लेकर वर्तमान हालातों तक पर अपनी बात रखी है।

Read Also: Brazil Flood: ब्राजील में भीषण बाढ़ का कहर, 25 की दर्दनाक मौत, कई लापता

​पवन खेड़ा ने कहा कि”प्रधानमंत्री पहली बार 2017 में इजरायल गए थे। लेकिन सवाल यह है कि वे खुद गए थे, भेजे गए थे या किसी के द्वारा भिजवाए गए थे? इस पर विस्तार से बात करने की जरूरत है।” पवन खेड़ा ने आज की भू-राजनीतिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका कभी भी भारत के पुराने सहयोगी ईरान पर हमला कर सकता है।कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिकी धमकियों के दबाव में काम कर रही है।Delhi:

Read Also: Bihar Crime News: जयमाला के दौरान सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को मारी गोली, आरोपी की तलाश में…

​खेड़ा ने आरोप लगाया कि, भारत ने अमेरिकी धमकियों से डरकर ईरान और रूस से तेल लेना बंद कर दिया है। भारत के पारंपरिक मित्रों (जैसे ईरान) की अनदेखी कर इजरायल की तरफ झुकाव की ​टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए पवन खेडा ने कहा कि ऐसे समय में जब खाड़ी देशों में तनाव चरम पर है, पीएम मोदी का इजरायल की ओर कदम बढ़ाना अलग ही संदेश दे रहा है।कांग्रेस नेता ने एप्सटीन फाइल का जिक्र करते हुए सीधे तौर पर विदेश नीति को ‘दबाव वाली नीति’ करार दिया है।Delhi:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *