संसद में पेश आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़ी घोषणाएं की

(प्रदीप कुमार): संसद में पेश आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई है। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे के लिए भी बड़ी घोषणा की है। भारतीय रेलवे को आम बजट 2023-24 में 2.40 लाख करोड़ रुपये का पूंजी परिव्यय मिला है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आम बजट 2023-24 पेश करते हुए यह घोषणा की।

रेलवे के लिए अब तक का सबसे अधिक पूंजी परिव्यय

केंद्रीय वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है, जो उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है। मौजूदा वित्त वर्ष में हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह रेलवे के लिए अब तक का सबसे अधिक पूंजी परिव्यय है। यह 2013-14 में रेलवे को प्रदान किए गए परिव्यय का नौ गुना है।

 

Read also: संसद में पेश आम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री ने सैलरीज क्लास के टैक्स में छूट का ऐलान करते हुए मध्यमवर्ग को दी बड़ी राहत

भारतीय रेलवे की बढ़ेगी ‘रफ्तार’

बजट में इजाफा होने से भारतीय रेलवे नए लाइनों को बिछाने, सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की तादाद बढ़ाने और पहले से जारी प्रोजेक्ट्स को पूरा करने पर जोर देगी। इससे भारतीय रेलवे की रफ्तार और अधिक बढ़ने वाली है। यानी जिस भारतीय रेलवे को कभी घाटे का सौदा बताया जाता था, आज वह देश में सरकार के लिए खूब कमाई कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *