पुलिस ने शराब की 9000 बोतल की जब्त, 3 लोगों को किया गिरफ्तार

Delhi Crime: Police seized 9000 bottles of liquor, arrested 3 people, new-delhi-city-crime, Delhi Chunav 2025, delhi vidhan sabha chunav 2025, delhi politics, delhi news hindi, delhi police, Police arrested 10 liquor smugglers, recovered 37318 bottles, Delhi Assembly Elections 2025, Delhi Police, ,Delhi news

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई के दौरान शराब की 9000 बोतल जब्त की है। साथ ही तीम लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान सोनू बिहारी उर्फ ​​विकास (29), पिंकू (29) और रविकांत (35) के रूप में हुई है। सोनू बिहारी को हरियाणा के सोनीपत से 5000 क्वार्टर देसी शराब लेकर रोहिणी में स्पेशल स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया।

Read Also: कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी, चिल्लई-कलां का आखिरी दिन

अधिकारी ने बताया कि सोनू हरियाणा के सप्लायर से शराब खरीदता है और उसे दिल्ली में अवैध शराब सप्लायर को बेचता है। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि सोनू दिल्ली में 50-60 लोगों को शराब बेचता था। इसके साथ ही नरेला में बड़ी मात्रा में शराब ले जा रही दो गाड़ियों को भी जब्त किया गया। पुलिस ने ड्राइवर पिंकू और रविकांत को गिरफ्तार कर लिया। चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद पुलिस ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अभियान चलाया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *