चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, AAP की ‘सनातन सेवा समिति’ में शामिल हुए ‘मंदिर प्रकोष्ठ’ के सदस्य

new-delhi-city-general,BJP, AAP, Sanatan Sewa Samiti, Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, Politics, Religion, hindi News, Temple Cell Members, AAP News, BJP News,Delhi news

Delhi Elections 2025: बीजेपी के ‘मंदिर प्रकोष्ठ’ के कई सदस्य बुधवार यानी 8 जनवरी को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दूसरे नेताओं की मौजूदगी में एएपी की ‘सनातन सेवा समिति’ में शामिल हुए।AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि भगवान ने उन्हें और एएपी को सनातन धर्म के लिए काम करने और उसका समर्थन करने के लिए चुना..Delhi Elections 2025

Read also- कांग्रेस ने ‘जीवन रक्षा योजना’ के तहत 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने का किया वादा

आगे  कहा कि पुजारी भगवान और लोगों के बीच एक ‘सेतु’ के रूप में काम करते हैं।उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक ‘मंदिर प्रकोष्ठ’ बनाया, जहां उन्होंने वादे तो किए लेकिन उन्हें पूरा करने में नाकाम रहे। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो कहती है वो करती है। उन्होंने कहा कि एएपी चाहे ऐलान करने में देरी कर दें लेकिन एक बार ऐलान कर देती है तो उसे पूरा जरूर करती है। उन्होंने रामचरित मानस की चौपाई रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाएं पर वचन न जाएं भी सुनाई।

Read also-शाही जामा मस्जिद मामले में अगली सुनवाई की तारीख तय, 5 मार्च को होगी सुनवाई

ये कदम एएपी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा ये कहे जाने के बाद उठाया गया है कि अगर वे दोबारा चुने गए तो उनकी पार्टी हिंदू मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक भत्ता देने के लिए ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ शुरू करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *