Delhi Excise Policy Case: सीएम केजरीवाल को मिली जमानत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी बड़ी राहत

Delhi excise policy case

Delhi excise policy case :दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर जेल से बाहर आएंगे।राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका मंजूर कर ली।उन्हें 1 लाख रुपये के जमानत बांड पर बेल दे दी है।बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा लिया था,जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मांगी थी।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने सीएम केजरीवाल को जमानत दिए जाने के लिए कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्श पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने सत्यमेव जयते लिखा।आतिशी ने सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने को सत्य की जीत करार दिया ।

Read Also: सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली कंपनी की लापरवाही, सख्ती में प्रशासन…जल्द होगी कड़ी कार्रवाई

तिहाड़ से कल बाहर आएंगे केजरीवाल – दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को फौरी राहत देते हुए एक लाख रुपये के जमानत बांड पर जमानत दी है । ईडी ने सीएम केजरीवाल की जमानत के विरोध के लिए कोर्ट से 48 घंटे का समय मांगा था. हालांकि कोर्ट ने ईडी को समय देने से इनकार कर दिया.ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि सीएम कल 21 जून को  तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं.

Read Also: मुस्लिम महिला ने सुनाई आपबीती….CM योगी ने कहा ये तुम्हारी नहीं हमारी समस्या है…

21 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी- बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को सीएम आवास से अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट से मई में उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 1 जून तक की अंतरिम जमानत दे दी  थी। 2 जून को उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। तब से वह न्यायिक हिरासत जेल में समय बिता रहे थे ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *