Delhi: थाना गाजीपुर पुलिस ने बदमाश और उसके साथी को किया गिरफ्तार

Delhi: Ghazipur police station arrested the criminal and his accomplice,

Delhi: पूर्वी दिल्ली (Delhi) के थाना गाजीपुर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसपर गाजीपुर थाने सहित दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।

Read Also: Ayodhya: राम नवमी से पहले अयोध्या में श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दो दिन की बैठक

दरअसल शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह बालाजी धर्मकांटा, मयूर विहार फेज-3 दिल्ली के पास पहुंचा, तो दो व्यक्ति पीछे से आए और चाकू जैसी वस्तु की मदद से उसका मोबाइल फोन लूट लिया। उसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने नंबर पर कॉल किया और लुटेरों से बात की। जिन्होंने उसका फोन वापस करने के बदले दस हजार रुपये की मांग की।

Read Also: West Bengal: शाहजहां शेख का फोन और दस्तावेज छिपाकर रखने की कोशिश कर रही है टीएमसी-दिलीप घोष

जिसके बाद लुटेरों ने उसे मयूर विहार, फेस-3 के पास बुलाया। इस लेन-देन के समय, शिकायतकर्ता ने शोर मचाया उसी दौरान गाजीपुर थाने के SHO निर्मल कुमार झा के नेतृत्व में काम कर रही टीम जिसमे ASI ललित, हेड कांस्टेबल विनीत और हेड कांस्टेबल इमरान ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया और उसके साथ थाने के BC को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान धीरेंद्र और कृष्ण के रूप में हुई। फिलहाल दोनों को ही गिरफ्तार कर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *