Delhi: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आज दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में पेट्रोलियम, विदेश मंत्रालय और उर्वरक विभाग के बीच एक हाई-लेवल ब्रीफिंग हुई। सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में खाद, गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।पश्चिम एशिया संकट के बीच अंतर मंत्रालय समूह की ब्रीफिंग में सरकार ने ईंधन आपूर्ति उर्वरकों की उपलब्धता और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर ताजा अपडेट दिया है।Delhi:
अंतर मंत्रालय समूह ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की कीमतें बढ़ने के बावजूद, किसानों को खाद पुराने दामों पर ही मिलती रहेगी।आगामी खरीफ सीजन के लिए 180 लाख टन का स्टॉक मौजूद है। यूरिया उत्पादन बढ़ाने के लिए गैस सप्लाई को 80% तक बढ़ा दिया गया है। इतना ही नहीं, सरकार ने रूस, सऊदी अरब और ओमान जैसे देशों से खाद के आयात के लिए लंबी अवधि के समझौते किए हैं। Delhi:
Read Also: Delhi: लोकसभा में नक्सल खात्मे को लेकर हुई डिबेट, गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
ईंधन की स्थिति पर पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने कहा है कि सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। वही कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा कस दिया गया है। पिछले 24 घंटों में देशभर में 2,500 से ज्यादा छापेमारी की गई, जिसमें 2,000 से अधिक अवैध सिलेंडर जब्त किए गए हैं।Delhi:
प्रवासी मजदूरों के लिए पिछले एक हफ्ते में 2.6 लाख छोटे (5 किलो वाले) सिलेंडर बेचे गए हैं।पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने जानकारी दी है कि हॉर्मुज़ के बीच भारतीय जहाज सुरक्षित है, LPG सप्लाई जारी हैपर्शियन गल्फ में 18 भारतीय जहाज, 485 नाविकों के साथ ऑपरेशन में है यह सभी सुरक्षित है, पिछले 24 घंटे में कोई समुद्री घटना नहीं हुई है। Delhi:
Read Also:Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष ने यूरोपीय संसद में भारत के साथ संबंधों के प्रतिनिधिमंडल (D-IN) से मुलाकात की
वही 2 LPG कैरियर्स (BW TYR & BW ELM) कुल 94,000 मीट्रिक टन LPG लेकर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़ पार कर भारत की ओर रवाना हो चुके है।पोर्ट्स की स्थिति सामान्य है देशभर के बंदरगाह स्मूथ ऑपरेशन में कहीं भी कंजेशन नहीं है।कूटनीतिक मोर्चे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की है। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा की और समुद्री व्यापारिक मार्ग सुरक्षित रखने पर सहमति जताई। पीएम ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए सऊदी अरब के सहयोग की सराहना भी की। Delhi:
वहीं, खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की मदद के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं। 28 फरवरी से अब तक करीब साढ़े पांच लाख भारतीय सुरक्षित घर लौट चुके हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर से उड़ानें संचालित हो रही हैं, जबकि कुवैत और बहरीन का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारतीयों को सऊदी अरब के रास्ते लाने की व्यवस्था की गई है।सरकार ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक बाइंग यानी डर के मारे सामान जमा करने से बचें। Delhi:
