Delhi: पश्चिम एशिया संकट के बीच अंतर मंत्रालय समूह की ओर से ईंधन आपूर्ति और नागरिकों की सुरक्षा पर अपडेट जानकारी दी गई है। पॉवर मिनिस्ट्री के अपर सचिव पीयूष सिंह ने जानकारी दी है कि संकट के दौरान, मंत्रालय ने आयातित कोयले पर आधारित संयंत्रों के पूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए धारा 11 के तहत निर्देश जारी किए, जिससे Tata Power CGPL Mundra सहित लगभग 4000 मेगावाट अतिरिक्त क्षमता जुड़ी है।Delhi:
पेट्रोलियम मंत्रालय की सुजाता शर्मा ने जानकारी दी कि LPG वितरकों और पेट्रोल पंपों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी तरह की कमी की सूचना नहीं है। घरेलू एलपीजी आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, जिसमें 98% बुकिंग ऑनलाइन हो रही हैं, जबकि वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति 70% तक बहाल हो चुकी है। 14 मार्च से अब तक लगभग 1,06,000 टन एलपीजी की बिक्री हुई है और प्रतिदिन 6,000 से 6,500 टन की बिक्री हो रही है। Delhi:
Read Also: Mathura: मथुरा में दर्दनाक हादसा, स्टीमर नाव पलटने से छह यात्रियों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सुजाता शर्मा ने बताया कि सहायता उपायों के तहत बिना पहचान पत्र के 5 किलोग्राम सिलेंडर की आपूर्ति को दोगुना किया गया है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 1 लाख सिलेंडर बेचे जा रहे हैं और 23 मार्च से अब तक 11 लाख सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। इसके साथ ही 2,400 से अधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए हैं। प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में घरेलू उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसमें उद्योगों को लगभग 80% आपूर्ति बहाल हो चुकी है और उर्वरक क्षेत्र को 95% आपूर्ति मिल रही है।
साथ ही, उपयोगकर्ताओं को एलपीजी से पीएनजी की ओर स्थानांतरित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।वही शिपिंग मंत्रालय ने जानकारी दी कि पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा हितधारकों के साथ नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जा रही हैं।साथ ही शिपिंग लाइनों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि बंदरगाहों द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं और रियायतों का लाभ निर्यातकों को अग्रिम रूप से दिया जाए, न कि प्रतिपूर्ति के आधार पर। Delhi:
Read Also- जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज पद से इस्तीफा
वही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी है कि हम WestAsia में हो रहे घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। हम Gulf क्षेत्र के देशों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री के निर्देश पर हमारे मंत्री energysecurity को मजबूत करने के लिए खाड़ी देशों का दौरा कर रहे हैं। Delhi:
अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ, हम अपने पड़ोसी देशों की मांग के अनुसार उनकी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहयोग दे रहे हैं। हमने दो सप्ताह पहले #SriLanka को 38 मीट्रिक टन पेट्रोलियम उत्पाद की आपूर्ति की थी। वही लेबनान पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि लेबनान में बड़ी संख्या में आम लोगों के मारे जाने की खबरों से हम बहुत परेशान हैं।भारत ने हमेशा आम लोगों की सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता दी है।इंटरनेशनल कानून का पालन करना और देशों की सॉवरेनिटी और टेरिटोरियल इंटीग्रिटी का सम्मान करना ज़रूरी है।लेबनान में हमारी एम्बेसी भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए उनके साथ लगातार संपर्क में है। Delhi:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
