Delhi Politics: दिल्ली: मंत्री गोपाल राय बोले ईडी कोर्ट को नजरअंदाज कर रही है

Delhi Politics: उत्पाद शुल्क नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आठ समन जारी करने के बाद दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि ईडी कोर्ट को नजरअंदाज कर रही है ।ईडी (ED) के नए समन में सीएम केजरीवाल को चार मार्च को दिल्ली में एजेंसी के मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।सोमवार को सीएम केजरीवाल ने मामले में उन्हें जारी किए गए सातवें समन को ये कहते हुए नजरअंदाज कर दिया कि अगर अदालत उन्हें ऐसा करने का आदेश देगी तो वे एजेंसी के सामने पेश होंगे।

गोपाल राय, मंत्री –

“राज्यों में लोकसभा चुनाव की तैयारी आम आदमी पार्टी ने तेज कर दिया है। इंडिया गठबंधन में सीटों का फैसला होने के बाद अब उम्मीदवार को लेकर के मंथन चल रहा है। आज आम आदमी पार्टी के पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की जो बैठक है उसमें सभी राज्यों में जहां पर भी चुनाव लड़ना है उनको लेकर चर्चा होगी और वहां की राजनीतिक स्थिति को चुनाव लड़ने की रणनीति को और उम्मीदवार को लेकर के भी सभी पहलुओं पर चर्चा करके फिर निर्णय की तरफ बढ़ेंगे।”

Read also-Lok Sabha Elections 2024: जब बीजेपी यहां कमजोर थी तब भी हमने केरल को मजबूत बनाने का काम किया – पीएम मोदी

क्या 16 मार्च को कोर्ट में पेश होंगे Arvind Kejriwal?

हाल में 17 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम केजरीवाल विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने के बाद कोर्ट में पेश हो सकते है।ऐसा बताया गया। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज फिर से ईडी ने समन जारी कर दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *