Lok Sabha Elections 2024: जब बीजेपी यहां कमजोर थी तब भी हमने केरल को मजबूत बनाने का काम किया – पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल में सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में कहा कि बीजेपी जब यहां कमजोर थी तब भी हमने केरल को मजबूत बनाने के लिए काम किया।

केरला को मजबूत बनाने के लिए काम किया- पीएम मोदी

जब बीजेपी यहां कमजोर थी तब भी हमने केरला को मजबूत बनाने के लिए काम किया। इन 10 वर्षों में देश का जो विकास हुआ जो बड़े फैसले लिए गए उनका उतना ही लाभ केरला को भी मिला। जितना बीजेपी शासित प्रदेशों को मिला। केरला की जागरूक जनता ये सब जानती है और यहां के लोग तो पूरी दुनिया में हैं। आज विश्व में भारत का बढ़ता हुआ कद उतना केरला के लोगों में एक नया आत्मविश्वास भरा है। गल्फ के इस देशों में रहने वाले मेरे भाई-बहनें ने अभी हाल ही में अनुभव किया है कि तब का भारत और आज के भारत में कितना फर्क है। 2024 का चुनाव इस नए भारत को और आगे ले जाने का चुनाव है।

Read also-UP Politics: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक के खिलाफ कार्रवाई होगी – सपा प्रमुख अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव से पहले PM का केरल दौरा…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 27 फरवरी से दो दिनों तक तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे। इसमें दक्षिण भारत के दो राज्य केरल और तमिलनाडु शामिल हैं.दक्षिण भारत के राज्यों का दौरा करने के बाद  पीएम मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर भी रहेंगे। पीएम मोदी ने साउथ का दौरा ऐसे समय मे किया जब लोकसभा चुनाव होने में कुछ समय बचा है। दक्षिण भारत  के दौरे पर पीएम मोदी कई परियोजनाओं का  उद्घाटन और शिलान्यास  करेंगे। पीएम के दौरे की शुरुआत मंगलवार को केरल से हुई।जो बुधवार 28 फरवरी को महाराष्ट्र में जाकर खत्म समाप्त होगी ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *