Delhi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया दुख

​Delhi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और कद्दावर नेता श्री अजीत पवार का एक विमान हादसे में असामयिक निधन हो गया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे देश और विशेषकर महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।दिल्ली में 18वीं लोकसभा के सातवें सत्र के पहले ही दिन सदन का माहौल गमगीन रहा।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अजीत पवार और विमान हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Read Also: Boeing 787: एअर इंडिया ने खास इंटीरियर वाला अपना पहला और बिल्कुल नया बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर पेश किया

​ओम बिरला ने अपने शोक संदेश में कहा कि अजीत पवार का जाना अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने महाराष्ट्र के विकास और विशेष रूप से सहकारिता क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया।ओम बिरला ने कहा-“महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार और अन्य लोगों का विमान दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। श्री पवार ने 10वीं लोकसभा में बारामती संसदीय क्षेत्र के सदस्य के रूप में भी देश की सेवा की थी। उन्हें जन कल्याण और राज्य के विकास के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति दें। ओम शांति।”सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ने अजीत पवार और अन्य दिवंगत गणमान्य व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे सदन ने मौन रखकर उन्हें नमन किया। अजीत पवार न केवल महाराष्ट्र की राजनीति के केंद्र बिंदु थे, बल्कि ज़मीनी स्तर पर विकास कार्यों के लिए भी जाने जाते थे।अजीत पवार का जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अत्यंत दुःखद माना जा रहा है।सरकार और विपक्ष के तमाम नेताओं ने इस घटना पर शोक जताया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *