DELHI: नजफगढ़ में दिचाऊं डिपो के पास एक कार से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को बुधवार को सूचना मिली कि दिचाऊं डिपो के पास अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 इलाके में एक कार में एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा है।
Read Also-नई दिल्ली में भारत और म्यांमार के बीच 23वीं राष्ट्रीय स्तर की बैठक का हुआ समापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि वह व्यक्ति कार की अगली यात्री सीट पर अचेत अवस्था में पड़ा था। उसकी पहचान कानपुर के यशोदा नगर निवासी नीरज शुक्ला (40) के रूप में हुई। घटनास्थल का निरीक्षण करने और साक्ष्य जुटाने के लिए अपराध शाखा की टीम को बुलाया गया।अधिकारी ने कहा, ‘‘फिलहाल किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसके निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’
