Delhi: माणिक साहा और देबबर्मा की अमित शाह के साथ मिटिंग, सीमा और भाषा विवाद पर चर्चा

PM Modi 3rd Term:

Delhi: त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री (CM) माणिक साहा, विपक्षी दल टिपरा मोथा के सुप्रीमो प्रद्योत देबबर्मा और कई दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार 2 मार्च को दिल्ली (Delhi) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के दौरान पूर्वोत्तर राज्य के मूल निवासियों से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा हुई। शाह के मुताबिक बैठक में कुल 11 मुद्दों पर चर्चा हुई जिससे त्रिपुरा(Tripura) को विवाद मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

कौन-कौन रहा इस मिटिंग में मौजूद

बता दें इस बैठक में राज्य के आदिवासी कल्याण मंत्री विकास देबबर्मा, त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री (CM), राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अनिमेष देबबर्मा, टिपरा मोथा के अध्यक्ष बिजॉय कुमार हरंगखॉल और सहकारिता मंत्री शुक्ला चरण नोआतिया मौजूद रहे। टिपरा मोथा सुप्रीमो ने त्रिपुरा के मूल निवासियों की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग के लिए अपना ‘आमरण अनशन’ अभियान शुरू किया है। देबबर्मा सरकार पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली (Delhi) में डेरा डाले हुए हैं।

बैठक में अमित शाह ने कही ये बात

केंद्रीय गृह मंत्री (Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) ने इस बैठक में कहा कि मुझे विश्वास है कि मोदी (PM Modi) जी जो विकसित भारत का स्वप्न लेकर चले हैं, उस स्वप्न में त्रिपुरा अपने योगदान के लिए भी कटिबद्ध होगा और अपने हिस्से के लिए भी कटिबद्ध होगा। जब विकसित भारत बनेगा, उस वक्त त्रिपुरा भी विकसित त्रिपुरा के सपनों के साथ आगे बढ़ेगा।

Read Also: Shiv Sena: कांग्रेस नेताओं को भेजा गया कानूनी नोटिस, सांसद संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया

हम विवाद मुक्त त्रिपुरा की ओर आगे बढ़े हैं-अमित शाह

कुल मिलाकर 11 अलग-अलग प्रकार के सीमाओं से जुड़े हुए, अपनी पहचान से जुड़े हुए, अपनी संस्कृति और भाषा को लेकर संघर्ष करने वाले सभी के साथ सामंजस्यपूर्वक बात करके हमने संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में काम किया है। मुझे बहुत आनंद है कि आज त्रिपुरा, हम विवाद मुक्त त्रिपुरा (Tripura) की ओर आज से आगे बढ़े हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *