केशवपुरम में नकाबपोश व्यक्तियों ने आइसक्रीम दुकान में लूटपाट की, CCTV में कैद हुई वारदात

Delhi Crime News: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में तीन अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों ने आइसक्रीम की एक दुकान में कथित तौर पर लूटपाट की और नकदी, मोबाइल फोन, आइसक्रीम और कुल्फी के कई पैकेट लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे तालाब रोड स्थित एक दुकान में हुई। उसने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।आइसक्रीम दुकान के मालिक नरेंद्र ने बताया, “दो लोगों के हाथ में चाकू थे और उन्होंने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। वे मोटरसाइकिल पर आए और दुकान में घुस गए। उन्होंने हमें धमकाया, मेरे भाई को एक कोने में बैठने के लिए मजबूर किया।

Read also- Bollywood: साहसी किरदार निभाने के अभिषेक के फैन हुए अमिताभ बच्चन, लिखा इमोशनल पोस्ट

उन्होंने बताया कि एक बदमाश पहरेदारी कर रहा था, जबकि दूसरे ने दुकान से नकदी, मोबाइल फोन और आइसक्रीम लूट ली। दुकान के मालिक ने लूटी गई आइसक्रीम की कीमत सहित लगभग 50,000 से 60,000 रुपये के कुल नुकसान का दावा किया है।एक अन्य घटना में, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सुभाष प्लेस में शिव मंदिर के पास दो व्यक्तियों ने एक आइसक्रीम विक्रेता को लूट लिया। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया।

उसने बताया कि 21 और 22 जून की दरमियानी रात करीब साढ़े 12 बजे रूपलाल प्रसाद (45) नामक पीड़ित आइसक्रीम बेचने के बाद घर लौट रहा था, तभी यह घटना हुई।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।”उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकरपुर निवासी सूरज (18) के रूप में हुई है।

Read also- भारतीय दूतावास: ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को निकाल रहा है भारत

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *