दिल्ली में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश होने की संभावना

Delhi- NCR Weather Update , Delhi- NCR Weather Today , Delhi- NCR Weather AQI , Delhi Weather Today , Delhi Weather Update , Delhi Aaj Ka Mausam , दिल्ली वेदर टुडे , दिल्ली मौसम अपडेट , दिल्ली आज का मौसम , दिल्ली में बारिश"

Delhi- NCR Weather Update: नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 15 मई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है...Delhi- NCR Weather Update

Read also- वीर सैनिकों के सम्मान में जगमगाए देश भर के रेलवे स्टेशन

तापमान में उतार-चढ़ाव- मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था। सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 58 प्रतिशत थी, जबकि शाम 5:30 बजे यह घटकर 22 प्रतिशत रह गई। बदलते मौसम के चलते वातावरण में नमी की मात्रा में कमी आई, जिससे गर्मी का असर और भी अधिक महसूस हुआ।

Read also-जिस पहाड़ पर लाल आतंक का राज था, वहां शान से तिरंगा लहरा रहा… कर्रेगुट्टा से नक्सल के खात्मे पर बोले अमित शाह

बारिश से मिल सकती है राहत- आईएमडी ने संभावना जताई है कि आज दोपहर या शाम के समय कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जो लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत दे सकती है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *