Delhi News: JNU में फिर लगे देश विरोधी नारे, दिल्ली सरकार ने जताई नाराजगी

Delhi News: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार को हुए एक कार्यक्रम के दौरान उठे विवादित नारों ने राजधानी की राजनीति में उबाल ला दिया है। जेएनयू के इस घटनाक्रम पर दिल्ली सरकार के मंत्री खुलकर सामने आ गए हैं और छात्र राजनीति से लेकर देश विरोधी गतिविधियों तक कई गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।Delhi News: 
 कार्यक्रम के दौरान छात्रों की ओर से ऐसे नारे लगाए गए, जिन पर सरकार के मंत्रियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह केवल जेएनयू का मुद्दा नहीं है, बल्कि एक खास सोच रखने वाले लोग बार-बार देश और धर्म के खिलाफ आवाज़ उठाते रहे हैं। उनके मुताबिक, यही लोग अफजल गुरु के समर्थन, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के विरोध, आतंकवाद और नक्सलवाद के समर्थन में नारे लगाते रहे हैं।Delhi News: 
कपिल मिश्रा, मंत्री, दिल्ली सरकार- इस पूरे मामले को शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत खारिज होने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने निजी हिंसा से जुड़ी टिप्पणियों को शर्मनाक बताते हुए कहा कि ये बयान इसी वजह से दिए जा रहे हैं क्योंकि इन दोनों आरोपियों को कोर्ट से राहत नहीं मिली। आशीष सूद ने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा में ही कुछ ऐसे लोग मौजूद हैं, जिन्होंने शरजील इमाम के साथ मंच साझा किया था। मंत्री के अनुसार, जब ऐसे तत्वों को बढ़ावा मिलता है, तो जेएनयू जैसे संस्थानों में गैर-जिम्मेदार गतिविधियां सिर उठाने लगती हैं। उन्होंने शरजील इमाम और उमर खालिद के समर्थन में हुए नारों को देशविरोधी करार दिया । Delhi News: 
आशीष सूद, शिक्षा मंत्री, दिल्ली सरकार-   वहीं इस मुद्दे को लेकर एबीवीपी छात्र नेता और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व जॉइंट सेक्रेटरी वैभव मीणा ने भी नाराजगी जताई और कहा की जो लोग ऐसे नारे लगाते हैं वह देश विरोधी है और उन पर भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।Delhi News: 
वैभव मीणा, पूर्व संयुक्त सचिव, जेएनयू छात्रसंघ (ABVP)-  जेएनयू में लगे इन नारों ने एक बार फिर कैंपस की राजनीति को राष्ट्रीय बहस के केंद्र में ला दिया है। दिल्ली सरकार के मंत्रियों से लेकर छात्र संगठनों तक, हर तरफ इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन और जांच एजेंसियां इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करती हैं।Delhi

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *