Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पहल के तहत ‘दिल्ली उद्योग मित्र’ पोर्टल लॉन्च किया, ताकि कई तरह की मंज़ूरी और ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (एनओसी) एक ही जगह मिल सकें।उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह सिंगल-विंडो पोर्टल ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देगा और उद्योगपतियों व उद्यमियों को अलग-अलग लाइसेंस और एनओसी के लिए आवेदन करने में मदद करेगा। Delhi News:
Read Also- UP: नौकरी की क्या जरूरत है, ई-रिक्शा चलाइए… यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस प्लेटफॉर्म पर 15 से ज़्यादा विभाग और 50 से ज़्यादा सेवाएं जोड़ी गई हैं। अगले महीने तक, 21 और विभाग और 100 से ज्यादा सेवाएं इसमें शामिल कर ली जाएंगी।सिरसा ने कहा कि ये पोर्टल उद्यमियों और उद्योगपतियों को जरूरी जानकारी भी देगा, जिससे उन्हें मंजूरी पाने के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आवेदक पोर्टल के ज़रिए किए गए अपने आवेदनों का स्टेटस भी देख सकेंगे। मंत्री ने कहा कि इस पर शिकायतें भी दर्ज की जा सकेंगी।
Read Also- UP: नौकरी की क्या जरूरत है, ई-रिक्शा चलाइए… यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान
सिंगल-विंडो सिस्टम के बारे में कारोबारियों और उद्यमियों की शिकायतों के समाधान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर (7827079696) उपलब्ध होगा। हेल्पलाइन नंबर के जरिए शिकायतें भी दर्ज की जा सकेंगी।उम्मीद है कि ये पोर्टल दिल्ली के आठ लाख से ज्यादा व्यापारियों (जिनमें एमएसएमई भी शामिल हैं) को सरकारी सेवाओं तक आसान और सुविधाजनक पहुंच प्रदान करेगा। दिल्ली सीएमओ के एक बयान में कहा गया है कि इस ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म को ‘नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम’ के साथ भी जोड़ा गया है, जिससे निवेशक और कंपनियाँ केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर मंजूरी हासिल कर सकेंगी।
इस पोर्टल की खासियतों में ‘सिंगल साइन-ऑन’ (एसएसओ) लॉगिन के ज़रिए अलग-अलग विभागों की सेवाओं का लाभ उठाना शामिल है। ‘कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म’ (सीएएफ) की वजह से आवेदकों को बार-बार वही बुनियादी जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नो योर अप्रूवल्स’ (केवाईए) फीचर से उद्यमियों को अपने प्रस्तावित बिजनेस के लिए जरूरी मंजूरियों का पता लगाने में मदद मिलेगी। एप्लिकेंट डैशबोर्ड के जरिए यूजर्स एक ही जगह पर अपने आवेदनों का स्टेटस देख सकेंगे।
बयान में कहा गया है कि गाइडेंस मॉड्यूल में एफएक्यू, मैनुअल और सेवाओं से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी, जिससे उद्यमियों को आवेदन जमा करने से पहले ज़रूरी प्रक्रिया को समझने में मदद मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ (बिजनेस करने में आसानी) का मतलब सिर्फ प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करना नहीं है, बल्कि यह सरकार और बिज़नेस कम्युनिटी के बीच भरोसे, पारदर्शिता और सुविधा पर आधारित सिस्टम बनाने के बारे में है।उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल’ इस दिशा में एक अहम सुधार है।उन्होंने आगे कहा कि सरकार सर्विस इंटीग्रेशन, प्रोसेस को आसान बनाने और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के जरिए ‘दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल’ का और विस्तार करेगी। Delhi News:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
