Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने घाटों का निरीक्षण कर यमुना तट पर छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा की

Delhi News

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगामी छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को यमुना घाटों का निरीक्षण किया और नदी पर नौका सवारी करके भी प्रबंधों को देखा। पर्यटन, कला और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा के साथ आई मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 25 से 28 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले चार दिवसीय छठ महोत्सव की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Delhi News

Read Also: यमुनानगर में खैर की तस्करी का खेल जारी, वन विभाग ने पकड़ी खैर की लकड़ी से लदी गाड़ी

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व में घोषणा की थी कि उनकी सरकार द्वारा नदी के दोनों किनारों पर अस्थायी घाट बनाए जाएंगे। बहरहाल, उन्होंने ये स्पष्ट किया कि अदालतों ने यमुना जल में विसर्जन की अनुमति नहीं दी है। Delhi News

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने यमुना नदी और अन्य क्षेत्रों में अस्थायी व्यवस्था के लिए कम से कम 100 जगहों की पहचान की है और वहां प्रबंध किए जा रहे हैं। Delhi News

Read Also: Zubin Garg Death Case: जुबिन गर्ग को सिंगापुर में जहर दिया गया था

उन्होंने बताया कि घाटों को तैयार किए जाने की जिम्मेदारी विभाग द्वारा संभाली जाएगी जबकि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) कालिंदी कुंज में हर साल दिखाई देने वाले सफेद झाग को हटाने के लिए कार्य करेगा। दिवाली के छह दिन बाद छठ महापर्व मनाया जाता है। इसके तहत सूर्य देव को अर्घ्य पानी में उतर कर श्रद्धालु अर्घ्य देते हैं जिनमें अधिकतर महिलाएं होती हैं। Delhi News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *