Delhi News: पालम में आग का कहर! 4 मंजिला इमारत में फंसी कई जिंदगियां

Delhi News: Fire havoc in Palam! Many lives trapped in a 4-story building

Delhi News: दिल्ली के पालम क्षेत्र में बुधवार (18 मार्च) को चार मंजिला रिहायशी इमारत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीमें सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। आग ने तेजी से फैलते हुए पूरी हमारत को अपने चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।

आग को नियंत्रित करने के लिए लगभग 25 दमकल गाड़ी लगाई गई। कड़ी मेहनत के बाद फायरकर्मियों ने आग को धीरे-धीरे नियंत्रित करना शुरू किया। आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास अभी भी जारी है। शुरूआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है, लेकिन सटीक कारण की जांच अभी भी जारी है। घटना के समय इमारत में फंस गए कई लोगों को धुएं ने बाहर निकाला। घुएं से सासं लेलने में तकलीफ होने पर चार लोगों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Read Also: Madhya Pradesh: इंदौर में मकान में आग लगने से सात लोगों की मौत 

Delhi News- बता दें कि दिल्ली में लगातार आग लग रही है। उत्तम नगर के मछली मंडी में कुछ ही दिन पहले आग लगी, जहां दुकानें और झुग्गी-झोपड़ियां जल गईं। आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने में लगभग घंटों लगे। साथ ही, आग से हुए नुकसान का स्पष्ट आकलन अभी नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के लगभग 11:44 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर 23 दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया। करीब घंटों लगातार मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया. हालांकि इस दौरान 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गई।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *