बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में बम की धमकी, तलाशी अभियान जारी

Gujarat: Bomb threat in the assembly premises during the budget session, search operation ongoing

Gujarat: गुजरात में बजट सत्र के तहत सदन की कार्यवाही शुरू होने से कुछ ही देर पहले बुधवार यानी आज 18 मार्च को विधानसभा परिसर में बम रखे होने की धमकी वाला ई-मेल प्राप्त हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पीयूष वांडा ने बताया कि ई-मेल में विधानसभा परिसर में बम रखे जाने का दावा किया गया, जिसके बाद सभी कर्मचारियों और विधायकों को परिसर खाली करने के लिए कहा गया।

Read Also: Haryana: कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग का बवाल… गोकुल सेतिया और मंजू चौधरी ने दिया धरना

Gujarat- उन्होंने बताया कि बजट सत्र के तहत सदन की कार्यवाही सुबह नौ बजे शुरू होनी थी, लेकिन सुबह 8:45 बजे अधिकारियों को इस धमकी के बारे में पता चला। डीएसपी ने कहा, ‘‘ईमेल के माध्यम से बम की धमकी की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और विस्फोटक पदार्थों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया।’’ उन्होंने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *