Delhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट में कहा कि उन्हें समुद्र की उफनती लहरों में तैरना पसंद है, क्योंकि ये आपको सिखाता है कि उथल-पुथल भी एक अलग तरह की शांति ही है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पोस्ट में बिना कोई संदर्भ दिए हुए लिखा, “मुझे समुद्र में तब तैरना पसंद है, जब लहरें तेज हों। इससे ये सीख मिलती है कि उथल-पुथल भी शांति का ही एक रूप है।”Delhi News:
Read Also- Haryana: CM सैनी ने मोटरसाइकिल यात्रा का स्वागत कर महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में को किया संबोधित
ये पोस्ट ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में 23 सितंबर को छपी उस खबर को लेकर मचे सियासी हंगामे के बीच आया है, जिसमें कहा गया है कि निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े मुद्दों पर बार-बार सवाल उठाए थे।”Delhi News:
Read Also- बंगाल में SIR पर सियासत तेज, दिलीप घोष बोले- चुनाव में जनता ने TMC के बजाय BJP को चुना
बता दें कि एसआईआर के देशव्यापी कार्यान्वयन का काम तीन-सदस्यीय निर्वाचन आयोग की निगरानी में हो रहा है।इंडियन एक्सप्रेस’ की खबर में कहा गया है कि संधू और जोशी ने पिछले 10 महीने में एसआईआर को लेकर 14 बार उन फैसलों और आदेशों पर औपचारिक रूप से आपत्ति दर्ज कराई थी, जिनके बारे में उनका कहना है कि ये उनकी जानकारी या सिफारिश के बिना लिए या जारी किए गए थे।
राहुल गांधी ने पिछले साल ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया था और चुनावों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट ने इन आरोपों की पुष्टि कर दी है।Delhi News:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
