PM मोदी ने दिल्ली की CM बनने पर रेखा गुप्ता को दी बधाई

Delhi News: PM Modi congratulated Rekha Gupta on becoming CM of Delhi, Cm of delhi, new cm of delhi, delhi cm 2025, delhi cm new name, delhi cm name, who is delhi new cm, delhi cm news latest, who will be delhi cm from bjp, new cm of delhi 2025 name, Delhi NCR News in Hindi, Latest Delhi NCR News in Hindi, Delhi NCR Hindi Samachar

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यानी की आज 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता को बधाई दी और विश्वास जताया कि वह पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी।

Read Also: UP के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 8,08,736 करोड़ रुपये का बजट किया पेश

बता दें, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक निर्वाचित रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं। राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह जमीनी स्तर से उठी हैं, कैंपस राजनीति से लेकर राज्य संगठन और नगरपालिका प्रशासन में सक्रिय रहने के बाद अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री बनी हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि वह पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी। उपयोगी कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।

Read Also: दिल्ली में आया कमल राज, रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा सहित 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और श्री पंकज कुमार सिंह जी को भी बधाई। उन्होंने कहा कि इस टीम में जोश और अनुभव का खूबसूरत मिश्रण है और निश्चित रूप से यह दिल्ली में सुशासन सुनिश्चित करेगी। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री बनी हैं। इसके साथ ही वह, वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं।

NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *