बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला… 3 की मौत, 2 घायल

Delhi News: Uncontrollable truck crushes people sleeping on footpath... 3 killed, 2 injured, northeast Delhi, northeast Delhi truck accident, truck accident, major accident in Delhi, truck crushed 5 people, #delhi, #delhincr, #DelhiNews, #DelhiTruck, #accident, #accidentnews, #Major, #northeast, #Crime, #DelhiPolice, #truckdriver-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार सुबह ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कथित तौर पर कुचल दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 2 लोगों को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि ये घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।

Read Also: विधानसभा चुनाव के लिए Bjp ने जारी की 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी लोग बेघर थे और फुटपाथ पर सो रहे थे। अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां तीन लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों को जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से ही ट्रक ड्राइवर फरार है। उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। दुर्घटना में मरने वालों की पहचान की जा रही है।

Read Also: शराब की बोतल से किया गर्दन पर वार, नशे में चूर बदमाश ने ली युवक की जान

बता दें, मौके पर मौजूद चश्मदीद मोहम्मद मुस्तकीम कुरैशी ने बताया कि ट्रक ने फुथपाथ पर 2 पहिए चढ़ा दिए और फुथपाथ पर सो रहे लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। घायल लोगों को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और 2 लोगों को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। कुरैशी ने बताया कि मासूमों को कूचलने के बाद वहां से फरारहो गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *