Delhi: संसद के बजट सत्र का पहला चरण आज हुआ संपन्न, 9 मार्च को शुरू होगा दूसरा चरण

Delhi: आज संसद के बजट सत्र 2026 का पहला चरण संपन्न हो गया है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही हंगामे के बीच आज स्थगित कर दी गई है। अब सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा, जो 2 अप्रैल तक चलेगा।इस बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ शुरू हुई थी। पहले चरण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया, जिसमें रक्षा बजट में उल्लेखनीय वृद्धि और अन्य प्रमुख प्रावधान शामिल किये गए है ।

Read also-जबलपुर में अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान दिल का दौरा पड़ने से एक शख्स की मौत, परिवार ने प्रशासन पर मानसिक उत्पीड़न का  लगाया आरोप 

हालांकि पूरे पहले चरण में संसद की कार्यवाही काफी हंगामेदार रही। विपक्ष ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते, पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरावणे की अप्रकाशित संस्मरण और अन्य मुद्दों पर जोरदार हंगामा किया। लोकसभा में ‘हरदीप सिंह पुरी इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगे और कई बार प्रश्नकाल तक नहीं चल सका।कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के आठ सांसदों को अनुशासनहीनता के लिए पूरे सत्र के लिए निलंबित भी किया गया। हालांकि, एक महत्वपूर्ण विधेयक – औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 – दोनों सदनों से पारित हो गया, जो इस चरण की एक प्रमुख उपलब्धि रही।

Read also- Haryana Politics: दिल्ली में आयोजित हरियाणा-यूरोपियन व्यापार संघ की बैठक में CM सैनी ने की शिरकत

सत्तापक्ष ने विपक्ष पर लोकतंत्र की भावना का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजूजू ने विपक्ष पर टकराव की राजनीति के आरोप लगाए है।वही विपक्ष ने सरकार पर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया है।सत्र के पहले चरण के संपन्न होने के साथ ही विपक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफ़े की मांग तेज कर दी है।वही अब सभी की निगाहें बजट सत्र के अंतराल के बाद शुरू होने वाले दूसरे चरण पर टिकी हैं, जहां अनुदान मांगों, वित्त विधेयक और अन्य विधेयकों पर विस्तार से बहस की उम्मीद की जा रही है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *