Delhi: दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में सोमवार 6 मार्च की रात को एक ट्रक की बाइक से टक्कर में 19 साल के युवक की मौत हो गई। ये हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। मृतक की पहचान पीरागढ़ी कैंप के रहने वाले कृष्ण मोहन के रूप में हुई है, जो बाइक चला रहा था।
Read Also: America: ट्रंप की धमकी! ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमले की तैयारी
Delhi- पुलिस के बयान के अनुसार, ट्रक मौके पर क्षतिग्रस्त हालत में मिला, जिसे लोगों ने रोक लिया था। बयान में बताया गया कि ट्रक के ड्राइवर सौरभ कुमार (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है; वो उत्तर प्रदेश के कन्नौज का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास कोई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। फिलहाल मामला दर्ज किया जा रहा है।
