संगम विहार में पानी की कमी बरकरार, पलायन करने को लोग तैयार…

Delhi: Water shortage continues in Sangam Vihar, people ready to migrate...Water crisis, delhi jal board, aap, yamuna, Delhi NCR News in Hindi, Latest Delhi NCR News in Hindi, Delhi NCR Hindi Samachar, #watercrisis, #delhi, #jalboard, #delhincr, #panikidikkat, #AapParty, #ArvindKejriwal, #aatishi-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Delhi: दिल्ली (Delhi) में भीषण गर्मी के बीच संगम विहार इलाके में लोग पानी की कमी से परेशान हैं। कई लोग पानी की कमी की वजह से पलायन करने की सोच रहे हैं। लोगों का ये भी कहना है कि पानी की कमी की वजह से किराएदार दो महीने के अंदर ही घर छोड़ देते हैं।

Read Also: मोदी सरकार 3.0: कैबिनेट बैठक हुई खत्म, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को मिले ये दो बड़े मंत्रालय

दिल्ली (Delhi) में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। ऐसे में पानी की कमी ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है। संगर विहार के लोग पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं। लोगों का कहना है कि हर 15 दिन में केवल एक टैंकर ही इलाके में आता है, जिसकी वजह से लोगों को कई दिनों तक बिना पानी के रहना पड़ता है।


संगम विहार में रहने वाले लोगों का कहना है कि हम यहां किराए पर रहते हैं, पति या तो मजदूरी करते हैं या रिक्शा चलाते हैं। उनका कहना है कि हमें बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ना ही पीने का पानी है और ना ही नहाने का पानी उपल्ब्ध है, जरुरत पड़ने पर अगर किसी से मांगने भी जाओ तो कोई नहीं देता है। उन्होंने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि हम यहां पर दूसरे जगहों से बच्चों को पढ़ाने के लिए आए हैं। ऐसे हम जाएं भी तो कहां जाएं।

Read Also: हरियाणा के 5 में से 3 सांसदों पर मेहरबान हुई मोदी सरकार 3.0, कैबिनेट में शामिल हुए मंत्रियों को क्या मिलेगी जिम्मेदारी ?

जिन लोगों का वहां अपना घर है उनका कहना है कि यहां पाइपलाइन तो है लेकिन उसमें पानी नहीं है। ट्यूबवेल का पानी 2014 में कभी आया था, उसके बाद आज तक यहां पर पानी नहीं है। हम तो जैसे-तैसे गुजारा कर रहे हैं लेकिन जो भी किराएदार आते हैं वो 15 20 दिनों में ही मकान छोड़कर चले जाते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *