दिल्ली में सोमवार को कई इलाकों में पानी की हो सकती है किल्लत, दिल्ली जल बोर्ड ने पानी जमा करने की दी सलाह

Delhi Water Supply News, दिल्ली में सोमवार को कई इलाकों में पानी की सकती ....

राजधानी दिल्ली में सोमवार को लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ सकता है दिल्ली के कई इलाकों में 26 दिसंबर को पानी की किल्लत हो सकती है।दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार भूमिगत जलाशयों और पंपिंग स्टेशन की वार्षिक साफ-सफाई की वजह से शहर के कई इलाकों में 26 दिसंबर को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी ऐसे इलाकों के लोगों को दिल्ली जल बोर्ड ने जरूरत के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में पानी जमा करने की भी सलाह दी है।

हालाकी पानी की किल्लत होने पर अगर आप दिल्ली जल बोर्ड को इसकी सूचना देंगे तो पानी का टैंकर मुहैया कराने की सुविधा भी होगी। दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं जिस पर लोग फोन कॉल कर टैंकर मंगवा सकते हैं सोमवार को दिल्ली के कैलाश नगर, ईस्ट आज़ाद नगर बीपीएस, एबीसी-II – बीपीएस दिलशाद गार्डन, एलआईजी डीडीए फ्लैट कालकाजी, पंचशील एन्क्लेव, सत्य निकेतन एरिया, नेहरू अपार्टमेंट, टोडापुर एरिया, लाल मंदिर, बलजीत नगर एरिया, 112 एसएफएस बुडेला में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

Read also: साल 2022 का आखिरी ‘मन की बात’ एपिसोड, रहा खास

बता दे की भूमिगत जलाशयों और पंपिंग स्टेशन की वार्षिक साफ-सफाई की वजह से पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी जल बोर्ड ने भी इन इलाकों के स्‍थानीय निवासियों को पर्याप्‍त मात्रा में अपने घरों में पानी जमा कर करने की अपील की है जिससे की सोमवार को पानी की दिक्कत ना हो तो वही जल बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं जिसके द्वारा स्थानीय लोग पानी टैंकर मंगा सकते हैं। लोगों को पानी की परेशानी ना हो इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से पानी के टैंकर उपलब्ध होगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *