दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

Delhi Weather: Rain in many areas of Delhi, minimum temperature reached 23 degree Celsius, newdelhicityweatherforecast,new-delhi-city-common-man-issues,New Delhi City weather,New Delhi City news,Delhi rain alert,Delhi weather forecast,Delhi AQI,Delhi temperature,Delhi weather update,IMD weather alert,Delhi pollution control board,Monsoon in Delhi,Delhi news- #DelhiNews, #LatestNews, #weather, #WeatherUpdate, #pollution, #mansoon, #mansoonseason, #mausam, #AQI, #temperature

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में गुरुवार यानी की आज 10 जुलाई की सुबह बारिश से जलजमाव हुआ और यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसमी औसत से 4.3 डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Read Also: दिल्ली-एनसीआर में 4.4 तीव्रता का भूकंप, झज्जर था केंद्र

मौसम विभाग ने दिन भर मध्यम बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 63 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है। शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *