दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी, सफदरजंग में 5.8 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

Delhi Weather:

Delhi Weather:  दिल्ली में गुरुवार की सुबह लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा और यहां इस साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने ये जानकारी दी।विभाग के आंकड़ों के अनुसार ये इस मौसम का तीसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। सफदरजंग में पारा गिरकर 5.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है, जिससे ये सर्दी के इस मौसम का तीसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान बन गया।  Delhi Weather:  

Read also– Crime News: यौन उत्पीड़न के आरोप में कोच के खिलाफ FIR दर्ज, NRAI ने किया सस्पेंड

अन्य निगरानी केंद्रों में, पालम में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था।विभाग के आंकड़ों के अनुसार, लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रिज और आयानगर दोनों जगहों पर तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।   Delhi Weather:  

सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान चार और पांच दिसंबर को दर्ज किया गया था, जब तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस था, जिससे बृहस्पतिवार का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस इस सर्दी में अब तक दर्ज किया गया तीसरा सबसे कम तापमान बन गया है। Delhi Weather:  

Read also- पटना में ज्वेलर्स एसोसिएशन का फैसला, चेहरा ढककर आने वालों को दुकान में घुसने की इजाजत नहीं

दिल्ली में इस साल का पहला शीत दिवस छह जनवरी को दर्ज किया गया था, जब अधिकतम तापमान गिरकर 15.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम के औसत से 3.3 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था।बुधवार को भी राजधानी में भीषण ठंड का प्रकोप जारी रहा था। अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो मौसमी औसत से 1.7 डिग्री कम था।

मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को भी जबरदस्त ठंड का मौसम बना रह सकता है और अधिकतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।विभाग के अनुसार, शीत दिवस की स्थिति तब घोषित की जाती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है और अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे गिर जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *