दिल्ली सरकार दिव्यांग लोगों के लिए बनाएगी स्पेशल कोर्ट

Delhi Assembly Election:

Delhi Cm Atishi : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शहर में दिव्यांग लोगों के लिए स्पेशल कोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी है।आतिशी ने सोमवार को बयान में कहा कि दिव्यांग लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में दिल्ली सरकार का ये एक “ऐतिहासिक कदम” है।

बयान में कहा गया कि कोर्ट को दिव्यांग व्यक्तियों की खास जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया जाएगा, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि न्यायिक कार्यवाही सही तरीके से संचालित हो।

Read also- बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, इन शहरों में दिखेगा असर, जानिए कैसा है दिल्ली-NCR के मौसम का हाल

सीएम आतिशी ने कहा कि स्पेशल कोर्ट की मंजूरी देकर हम दिव्यांग लोगों के लिए बेहतर ढंग से काम करने के लिए सुधार की दिशा में अहम कदम उठा रहे हैं।बयान में कहा गया कि अब मामले के निपटारे की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार दिव्यांग लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ी है और ये स्पेशल कोर्ट उस दिशा में अहम पहल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *