Bihar Politics: उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट विस्तार से पहले पार्टी नेताओं के साथ की बैठक

Bihar Cabinet Expansion :
Bihar Cabinet Expansion: बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।
इस बैठक में बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, बीजेपी महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े मौजूद थे।कैबिनेट मंत्री के रूप में बीजेपी के मोती लाल प्रसाद, विजय मंडल और कृष्ण कुमार मंटू के शपथ लेने की उम्मीद है

Read also –BJP के शासनकाल में असम का आर्थिक मूल्य दोगुना हो गया…एडवांटेज असम 2.0 समिट में बोले PM मोदी

BJP प्रदेश अध्यक्ष का मंत्री पद से इस्तीफा- बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को घोषणा की कि वो नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे ताकि पार्टी की ‘एक नेता, एक पद’ नीति का पालन किया जा सके।बिहार के मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। दिलीप जायसवाल बिहार के राजस्व मंत्री का पद संभाल रहे थे। वहीं उन्होंने कैबिनेट विस्तार को लेकर भी जानकारी दी।

जायसवाल ने पत्रकारों से कहा, “मैं आज मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। हमारी पार्टी के सिद्धांत ‘एक नेता, एक पद’ के अनुसार, मैंने राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।मैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करता रहूंगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *